झारखंड के दुमका में हुए एक सड़क हादसे में 5 कांवड़िये घायल हो गए हैं। यह हादसा दुमका के बासुकीनाथ मंदिर जाते समय जुरमुंडी थाना क्षेत्र के बेल्टिकरी गांव के पास हुआ है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने कांवड़यों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 25 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान दो दलित युवको की पिटाई का मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित युवकों के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।
शिव भक्त कांवड़ यात्रियों को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक ने विवादित बयान दिया है। इस बयान की योगी सरकार के मंत्री ने आलोचना की है। इस पर पलटवार भी किया है।
आज सावन महीने की पावन शिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। कांवड़िए और श्रद्धालु जल, दूध और घी से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग आज बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में यह जानकारी दी गई है।
कांवड़िए का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला तो इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस की टीम ने मृतक कांवड़िए की पहचान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कांवड़ियों पर फूल बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में हेलीकॉप्टर पर बैठा व्यक्ति कांवड़ लेकर जा रहे लोगों पर फूल बरसा रहा है।
यूपी के गाजियाबाद में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई कांवड़ियों को कुचल दिया है, जिसमें कांवड़ियों की मौत भी हुई है और कई घायल हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
पूरा मामला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का है। यहां पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे CRPF जवान से टिकट और सीट को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी कांवड़ियों ने मिलकर CRPF जवान की जमकर पिटाई कर दी।
सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो कांवड़ लेकर महादेव की शरण में जा रहा है। बच्चे से जब कांवड़ उठाने का कारण पूछा गया तो जो जवाब उसने दिया वह सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया।
हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों का पैर धोकर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़िए सीएम को आशीर्वाद देते नजर आए।
शिव भक्त कांवड़िये ने अपने ही गले पर चाकू से कई वार किए। इस बीच उसके साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की। घटनास्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार एक ई-रिक्शा कांच की 19 शीट लेकर जा रहा था। रास्ते में धक्का लगने के कारण शीट टूट गईं और सड़क पर फैल गईं। कांच के टुकड़ों के ऊपर से वाहन गुजरते गए और टुकड़े फैलते चले गए।
उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत फर्जी साधुओं पर कार्रवाई शुरू हुई है। हरिद्वार-देहरादून में कई संदिग्ध पकड़े गए हैं, जिनमें मुस्लिम और एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं।
हरिद्वार में कांवड़ मेला 2025 के दौरान SDRF ने 3 दिन में 15 कांवड़ियों की जान बचाई। प्रेमनगर और कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता और तेज रेस्क्यू ऑपरेशनों से कई लोगों को डूबने से बचाया गया।
रेलवे ने श्रावणी मेला को देखते हुए बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कई रूट पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है और कुछ ट्रेनों को विस्तार भी दिया है। ये ट्रेन पूरा सावन तक चलेंगी।
एक ऐसा वीडियो अभी सामने आया जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि अगर दिल में भक्ति हो तो फिर इंसान कुछ भी कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में प्रेरित करने जैसा क्या है।
सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ को मामूली टक्कर लगने के बाद कांवड़िए ने बाइक सवार के साथ मारपीट की। इस घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले को शांत कराया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़