मेरठ में कांवड़ियों के दो ग्रुप आपस में भिंड गये, NH58 पर देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त की मध्यरात्रि में लगभग 2.30 बजे के आसपास कांवड़ियों की दो बाइक आपस में भिड गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच कांवड़ मार्ग पर पैदल आ रहे कांवड़ियों ने भी एक का साथ देते हुए हाथापाई और डंडे चला दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, नोएडा का सोनू अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही वह NH 58 पर मेरठ दौराला पहुंचा तो सामने की तरफ यानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर एक बाइक सवार कांवड़ियां आ रहा था। दोनों बाइकों में टक्कर के बाद कहासुनी हो गई, बात मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस जीप में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने भीड़ से बचाते हुए सोनू और गुड्डू कै जीप में बैठाया।
पुलिस की जिप्सी से निकालकर डंडों से पीटा
इसी बीच सड़क पर पैदल अन्य शिव भक्त कांवडियें आ रहे थे, उन्हें जैसे ही पता चला कि पुलिस जीप में टक्कर मारने वाले पुलिस जीप में है। पुलिस उन्हें बचाकर ले जाने का प्रयास कर रही है तो वह उग्र हो गये। भीड़ ने जीप से एक शख्स को खींचकर थप्पड़, लात और डंडे से पीटा, वही दूसरे जीप सवार को गाड़ी के अंदर जमकर पीटा। इसी बीच जीप में सवार कांवडियां अपने साथियों को फोन पर बुलाता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक जीप में सवार किसी सिपाही के साथ मारपीट नहीं हुई है और न ही इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल हुआ है। जीप में सवार कांवडियें को भीड़ ने खींचकर पीटा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कांवड़ियों को अपने साथ ले जाकर मेडिकल करवाया है।
मारपीट का वीडियो यहां देखें
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर कांवडियों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कथित प्रचार किया जा रहा है कि पुलिस जीप से बाहर निकाल कर पुलिसकर्मियों को पीटा गया है। जबकि जीप से बाहर निकाल कर जिसकी पिटाई की जा रही है, वह कांवडियें सोनू और गुड्डू है। बाइक टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर भोले गुस्साए और उन्होंने मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट कंट्रोल करते हुए जीप में बैठे हुए सोनू और.गुड्डू को बचाने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिस कर्मी के हाथ और कंधे पर चोट आई है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिटी ने दिया ये बयान
मेरठ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले के मुताबिक कांवडियों की आपस में दो बाइकें टकराने से विवाद हुआ था। मारपीट की सूचना पर सादीवर्दी में तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे, दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, मेडिकल करवाते हुए उनके गंतव्य की तरफ छोड़ दिया गया है। दोनों पक्षों में से किसी की भी तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस के मुताबिक उनके बीच-बचाव में हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की हुई। हालांकि जीप में बैठे शख्स कांवडिये बताये जा रहे है, जिनकी पिटाई दूसरे पक्ष के कांवडियों ने की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कांवडियों ने पुलिस की पिटाई की, यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। पुलिस की पिटाई नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः VIDEO: रावण के वेश में शिव की भक्ति, हरिद्वार से बुराड़ी तक पदयात्रा कर रहा अनोखा कांवड़िया, बताई इसकी वजह
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की गई जान, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती