नई दिल्ली: आज पवित्र सावन महीने की शिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में करोड़ों कांवड़िए और श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। आधी रात से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।श्रद्धालु जल, दूध, दही और घी से भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद भस्म आरती हुई, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजन के बाद महाआरती के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।
देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो सावन की इस खास शिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्साहित हैं। आप भी देखें शिवभक्तों के उत्साह को दर्शाते हुए कुछ शानदार वीडियो:
अंबाला (हरियाणा): सावन शिवरात्रि के अवसर पर कैलाश शिव मंदिर हाथीखाना में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
उज्जैन: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
अयोध्या: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई।
हरिद्वार: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर दक्ष महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
वाराणसी: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर कैलाश मठ के शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
बागपत: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
प्रयागराज: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आरती की गई।
अयोध्या: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
दिल्ली: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
बुलंदशहर: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
गाजियाबाद: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और उन्होंने पूजा-अर्चना और हवन किया।
गाजियाबाद: जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, कांवड़ यात्री ट्रकों और मोटरसाइकिलों से अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं।
सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र दिन सच्ची श्रद्धा से भोलेनाथ की अराधना करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि देशभर के मंदिरों में भक्त जल, दूध, दही और घी से अभिषेक कर रहे हैं।
संपादक की पसंद