1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: बदायूं में कांवड़ यात्रियों पर हमला करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से थे फरार

UP News: बदायूं में कांवड़ यात्रियों पर हमला करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से थे फरार

 Reported By: PTI Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 02, 2022 02:28 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 02:28 pm IST

UP News: पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ग्राम प्रधान रिहान और पूर्व ग्राम प्रधान बाबू खान शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

UP Police arrest accused- India TV Hindi
UP Police arrest accused Image Source : TWITTER/@BUDAUNPOLICE

Highlights

  • कांवड़ियों पर 'समुदाय विशेष' के लोगों ने किया था हमला
  • जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों के साथ की थी मारपीट
  • घटना के बाद सभी आरोपी हो गए तह गांव से फरार

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में कांवड़ लेकर जा रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आज 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र के दूगों गांव में उस समय हुई, जब कांवड़िये बरेली से लौट रहे थे, तभी एक समुदाय विशेष के लोगों ने स्पीकर पर गाना बजाए जाने पर ऐतराज किया। इस दौरान कांविड़ियों को कथित तौर पर मारा पीटा गया। 

पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ग्राम प्रधान रिहान और पूर्व ग्राम प्रधान बाबू खान शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरेली में कांवड़ियों पर फेंका था गंदा पानी 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव लखौरा से सैकड़ों कांवड़ियों का जत्था कछला जा रहा था। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था गांव परगंवा पहुंचा, दूसरे समुदाय के लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। लोग कांवड़ियों के द्वारा डीजे बजाये जाने का विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर छत से गंदा पानी भी डाल दिया, और एक कांवड़िए की पिटाई भी की। इस बात को लेकर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। 

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि किकैंट थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को परगवां गांव से निकल रहा था। गांव में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई और उसी दौरान किसी ने छत से कांवड़ियों के जत्थे के ऊपर पानी फेंक दिया, जिसके बाद विवाद हो गया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा कर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक (नगर) रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। कांवड़ियों के ऊपर पानी फेंकने का भी आरोप है। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत