1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया, जानें क्या है कारण

UP News: भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया, जानें क्या है कारण

 Reported By: PTI Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 13, 2022 10:04 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 10:04 pm IST

UP News: विधायक जय मंगल कनौजिया ने बताया, "लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इंद्र देव को खुश करने के लिए कीचड़ से नहलाने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। बारिश लाने के लिए महिलाओं ने हमें कीचड़ से नहलाया है।"

Women bathe BJP MLA and Municipality President with mud- India TV Hindi
Women bathe BJP MLA and Municipality President with mud Image Source : TWITTER

Highlights

  • बारिश नहीं होने से हर कोई है परेशान
  • कम बारिश होने की वजह से सूखे जैसे हालात
  • बारिश लाने के लिए महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया

UP News: मानसून की बेरुखी के कारण उत्तर प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा होने की आशंका के बीच इंद्र देवता को खुश करने के लिए महराजगंज जिले में महिलाओं की एक समूह ने भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहलाया। 

महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ नहलाया

दरअसल इलाके में पुरानी मान्यता के तहत बारिश के देवता इंद्र को खुश करने के लिए नगर के मुखिया को कीचड़ से नहलाया जाता है। इसी के तहत महराजगंज के पीपरदेउरा गांव की महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहला दिया। इनमें से एक महिला मुन्नी देवी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि नगर के मुखिया को कीचड़ से नहलाने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं। बारिश नहीं होने से हर कोई परेशान है और इससे धान की फसल पर निश्चित रूप से बुरा असर पड़ेगा। 

उन्होंने आगे बताया कि यह भी मान्यता है कि इंद्र देव को खुश करने के लिए बच्चे कीचड़ में खेलते हैं। स्थानीय स्तर पर इसे "काल कलूटी" कहा जाता है। 

बारिश लाने के लिए महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया

वहीं विधायक जय मंगल कनौजिया ने बताया, "लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इंद्र देव को खुश करने के लिए कीचड़ से नहलाने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। बारिश लाने के लिए महिलाओं ने हमें कीचड़ से नहलाया है।" 
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी कहा कि "बहुत कम बारिश होने की वजह से हमारे सामने सूखे की स्थिति पैदा हो गई है और महिलाओं ने इंद्र देव को खुश करने के लिए बहुत पुरानी परंपरा को निभाया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत