1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: पु​ल ​की रैलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्रैक्टर टॉली, एक शव बरामद, 15 लोग लापता

UP News: पु​ल ​की रैलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्रैक्टर टॉली, एक शव बरामद, 15 लोग लापता

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 28, 2022 09:20 am IST,  Updated : Aug 28, 2022 09:20 am IST

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Accident in UP- India TV Hindi
Accident in UP Image Source : FILE

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने का मामला आया है। इस दुर्घटना में 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 14 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए और अपनी जन बचाई। जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के गर्रा नदी में करीब 30 किसानों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई, जिससे लगभग 15 लोगों के लापता होने की खबर है। शनिवार शाम को हुई इस घटना में करीब 13 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया, जो अभी भी जारी है।

इस बारे में हरदोई के डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि हमें जो जानकारी मिली है उसमें 20 लोगों के गिरने की ही सूचना है। इसमें 14 लोग बच गए हैं और एक शव बरामद हुआ है। NDRF, SDRF और PAC की बाढ़ यूनिट यहां लगी हुई है। हमारा प्रयास है अगर कोई अंदर है तो उसे जल्दी से निकाल लें।

सीएम योगी ने घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

लापता लोगों की संख्या गांव के लोगों से पुष्टि के बाद ही पता चल पाएगी

हरदोई के जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कहा कि बचे हुए लोगों ने उनके साथ मौजूद छह लोगों की पहचान के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की वास्तविक संख्या का पता अन्य ग्रामीणों से पुष्टि करने के बाद ही चल पाएगा।

पुल की रैलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्रॉली

हरदोई की अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि घटना निजामपुर ब्रिज पर उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। नदी में गिरते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अलग हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मिल गया है, मगर ट्रॉली नहीं मिली है।

किसान मं​डी से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ

पुलिस ने बताया कि पाली-शाहबाद मार्ग स्थित बेगराजपुर गांव के किसान हरदोई जिला मुख्यालय स्थित किसान मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि नदी में जलस्तर काफी अधिक है, जिससे बचाव कार्य करने में दिक्कत हो रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत