1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: चोरी के आरोप में पहले युवक को थाने लाकर जमकर पीटा, फिर रिश्वत लेकर छोड़ा; तीन पुलिसवाले सस्पेंड

उत्तर प्रदेश: चोरी के आरोप में पहले युवक को थाने लाकर जमकर पीटा, फिर रिश्वत लेकर छोड़ा; तीन पुलिसवाले सस्पेंड

 Published : Dec 25, 2022 10:11 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 10:11 pm IST

चोरी के आरोप में एक युवक को थाने ले जाकर उसे बेरहमी से पीटने और रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में तीन पुलिसवालों को निलम्बित कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बदायूं जिले में एक युवक को चोरी के आरोप में थाने ले जाकर पुलिसवालों ने उसे खूब जमकर पीटा और बाद में उसे रिश्वत लेकर छोड़ दिया। मामले में एक दारोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

युवको को भैंस चोरी के मामले में ले गए थे थाने

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने से मिली जानकारी के मुताबिक बिसौली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव की रहने वाली गुलशन नामक महिला ने तान पुलिस वालों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि दारोगा वारिस खान और उसके साथी पुलिसवाले भैंस चोरी के मामले में शनिवार रात उसके पति तनवीर को पकड़कर दफ्तोरी पुलिस चौकी ले गए। महिला के आरोप के मुताबिक थाने में उन्होंने उसे इतनी बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई।

'पुलिसवालों ने 60 हजार रुपये की रिश्वत ली'

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का आरोप है कि दारोगा ने उसके पति को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर दारोगा वारिस खान और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत