1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बदायूं में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, डीसीएम की टक्कर से 6 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

UP: बदायूं में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, डीसीएम की टक्कर से 6 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 15, 2022 08:02 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:28 am IST

UP: जो श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे, वह सभी बदायूं के गौरामई गांव के रहने वाले हैं। ये बदायूं के कछला गंगा घाट से पूर्णमासी के दिन गंगा स्नान करके अपने घर लौट रहे थे।

Badaun Accident- India TV Hindi
Badaun Accident Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • बदायूं में ट्रैक्टर ट्रॉली को डीसीएम ने टक्कर मारी
  • ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 6 लोगों की हुई मौत, 15 घायल
  • हादसा बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नौशेरा के पास हुआ

UP: यूपी के बदायूं में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में वह सवार थे, उसे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है और 15 लोग घायल हैं। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ये हादसा बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नौशेरा के पास हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जो श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे, वह सभी बदायूं के गौरामई गांव के रहने वाले हैं। ये बदायूं के कछला गंगा घाट से पूर्णमासी के दिन गंगा स्नान करके अपने घर लौट रहे थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि  यूपी के बदायूं में हुई सड़क दुर्घटना दुखी करने वाली है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना करता हूं।

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत