1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बाराबंकी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से नदी में डूबे कई लोग, 3 के शव बरामद

बाराबंकी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से नदी में डूबे कई लोग, 3 के शव बरामद

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 08, 2022 07:21 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 07:21 pm IST

बाराबंकी में हुए हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि, यह संख्या और भी बढ़ सकती है। मौके पर अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि, हादसे में शिकार सभी लोग नदी के उसपर चल रहे दंगल देखने जा रहे थे कि तभी हादसा हो गया।

बाराबंकी में बड़ा हादसा- India TV Hindi
बाराबंकी में बड़ा हादसा Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सुमाली नदी में एक नाव डूब गई। इस नाव में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना के अनुसार, इस हादसे में कई लोग नदी में डूब गए हैं, वहीं अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालंकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। 

दंगल देखने जा रहे थे सभी लोग 

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे, जिनकी मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 20 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 7 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नदी के उसपार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैराना मऊ मझारी गांव में दंगल चल रहा था। उसे देखने सभी लोग नाव में सवार होकर समुली नदी के उस पार जा रहे थे। तभी बीच में नाव पहुंचते ही बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई।

बाराबंकी में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर ट्वीट कर दुःख जताया है। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार शाम को दतिया में हुआ था हादसा 

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवरा में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भिंड जिले से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे पलट गई है। इस घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों लोगों को एंबुलेंस से दतिया और ग्वालियर जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। इस सड़क हादसे में कई और लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। ट्रॉली के पुल से ज्यादा ऊपर से गिरने के चलते कई लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।