1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: एक बार मानवता फिर हुई शर्मसार, घर के बाहर खेलती 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

यूपी: एक बार मानवता फिर हुई शर्मसार, घर के बाहर खेलती 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2021 11:00 am IST,  Updated : Dec 26, 2021 11:00 am IST

लड़की तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं। उसके लापता होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं थी, लेकिन वह नहीं मिली।

यूपी में नाबालिग के...- India TV Hindi
यूपी में नाबालिग के साथ रेप Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: मुरादाबाद के एक गांव में सात साल की बच्ची का अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की 22 दिसंबर को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी।उसका शव शुक्रवार की रात उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था।

शनिवार को किए गए एक शव परीक्षण ने पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है, और फिर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत रेप, हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

लड़की तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं। उसके लापता होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं थी, लेकिन वह नहीं मिली।

शुक्रवार को एक किसान अपने खेत में गया तो क्षेत्र से दुगर्ंध आ रही थी, फिर उसने इसके स्रोत की तलाश शुरू कर दी, और तब उसे वहां उसका शव मिला। लड़की की मां ने कहा कि मैंने अपनी बेटी को हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली। मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत