1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh News: भदोही में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: भदोही में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 10, 2022 10:47 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 10:47 pm IST

Uttar Pradesh News: भदोही जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Symbolic Image- India TV Hindi
Symbolic Image

Highlights

  • भदोही में नाबालिग लड़की से गैंगरेप
  • 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार
  • अन्य आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 25 फरवरी को इसी गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति 14 साल की किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। किशोरी को जबरन मुंबई ले जाया गया, जहां गांव के एक व्यक्ति के अलावा 23 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति ने उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पांडेय ने बताया कि आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद लड़की 27 जून को यहां पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। लड़की के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट और धमकी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के बाद उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। सीओ ने बताया कि रविवार को 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत