1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar pradesh News: शादी का जश्न मातम में बदला, शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत, 3 बुरी तरह झुलसीं

Uttar pradesh News: शादी का जश्न मातम में बदला, शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत, 3 बुरी तरह झुलसीं

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 02, 2022 11:22 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 11:22 pm IST

Uttar pradesh News: यूपी के शाहजहांपुर में एक घर में शादी था। शादी में मेहमान भी आए हुए थे। इतने में खाना बनाते हुए घर में अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई। आग लगने से मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में हो गई।

Fire Accident- India TV Hindi
Fire Accident Image Source : PTI/FILE

Uttar pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना कलान अंतर्गत विक्रमपुर गांव में ओमवीर यादव के घर में रविवार को शादी समारोह का आयोजन था, इसीलिए काफी मेहमान इकट्ठे थे। उन्होंने बताया कि आज शाम का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे मुन्नी देवी (60) नीलम देवी (35) तथा गंगा देवी (65) आग की चपेट में आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसी वंदना (18) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

CM ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए शाहजहांपुर जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत