1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh: यूपी में हुआ भयानक सड़क हादसा, 3 लोगों की गई जान; पढ़ें डिटेल

Uttar Pradesh: यूपी में हुआ भयानक सड़क हादसा, 3 लोगों की गई जान; पढ़ें डिटेल

 Published : Sep 14, 2022 11:27 am IST,  Updated : Sep 14, 2022 11:28 am IST

Uttar Pradesh: पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में पवन (25), निवासी कूरेभार, महदीप पांडे (50), निवासी पलिया थाना हैदरगंज अयोध्या, राधेश्याम (47) निवासी कूरेभार और दूसरे ट्रक का क्लीनर शिवम बारा, निवासी प्रयागराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो एक दुकान में जा घुसा
  • टायर फटने से हुआ अनियंत्रित
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को सुबह अयोध्या-प्रयागराज NH-330 पर कूरेभार बाजार में तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक टायर फट जाने के बाद अनियंत्रित हो कर एक अन्य ट्रक से टकराया और फिर सड़क के किनारे चाय की एक दुकान जा घुसा, जिससे दो स्थानीय लोगों और ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई।

टायर फटने से हुआ अनियंत्रित

कूरेभार के थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि कूरेभार बाजार में पवन नामक व्यक्ति की चाय की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को सुबह भी उसने 5 बजे के आसपास दुकान खोला। तभी अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो कर दूसरे ट्रक से टकराने के बाद सीधे पवन की दुकान में जा घुसा। मिश्र के अनुसार, हादसे में दुकान पर मौजूद राजेश अग्रहरी (38), निवासी कस्बा कूरेभार, राजन तिवारी (58), निवासी चमुरखा कूरेभार और राकेश कसौधन (35), निवासी कस्बा कूरेभार की मौके पर ही मौत हो गई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में पवन (25), निवासी कूरेभार, महदीप पांडे (50), निवासी पलिया थाना हैदरगंज अयोध्या, राधेश्याम (47) निवासी कूरेभार और दूसरे ट्रक का क्लीनर शिवम बारा, निवासी प्रयागराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले भी हुआ था बस हादसा

इससे पहले बाराबंकी में भी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा था। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत