1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन 32 जिलों में अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ कड़कती बिजली भी डराएगी

Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन 32 जिलों में अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ कड़कती बिजली भी डराएगी

 Published : Aug 04, 2022 10:29 am IST,  Updated : Aug 04, 2022 10:40 am IST

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, जहां हमेशा शिकायत रहती है कि वहां औसत से कम बारिश होती है, इन दिनों मौसम मेहरबान है। यूपी के 32 ऐसे जिले हैं, जहां मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के 32 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Forcast- India TV Hindi
Weather Forcast Image Source : INDIA TV

Highlights

  • उत्तर प्रदेश के इन 32 जिलों में अलर्ट जारी
  • भारी बारिश के साथ कड़कती बिजली भी डराएगी
  • दिल्ली में 8 अगस्त तक बारिश के आसार

Weather Forcast: उत्तर प्रदेश, जहां हमेशा शिकायत रहती है कि वहां औसत से कम बारिश होती है, इन दिनों मौसम मेहरबान है। यूपी के 32 ऐसे जिले हैं, जहां मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के 32 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और इनके आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं जिन 32 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें शामिल हैं, शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर शहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, संत कबीर नगर, अमरोहा, महौबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर। 

अब तक इन जिलों में हुई कम बारिश

अगर राज्य के कम बारिश वाले जिलों की बात करें तो इसमें कानपुर, मऊ, अमरोहा, मुरादाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, कौशाम्बी, गाजियाबाद शामिल हैं। यहां 40 फीसदी से कम बारिश हुई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, जौनपुर, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात और रामपुर में भी 40% बरसात दर्ज  हुई है।

19 जिलों में सूखे के हालात

राज्य में कम बारिश होने की वजह से 19 जिले सूखे की कगार पर हैं। यहां सामान्य से महज 40 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। सीएम योगी का कहना है कि इस बार 19 जिलों में कम बारिश हुई है। ऐसे में सभी जिलों की गहन निगरानी करें। जिन जगहों पर बारिश की वजह से बुआई पर असर पड़ रहा है, वहां नजर रखें। 

दिल्ली में बारिश का माहौल

राजधानी के लोगों को बारीश का लंबे वक्त से इंतजार था। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले कई दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली में आने वाले 8 अगस्त तक रोजाना बारिश का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में 3 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। चार अगस्त को भी मध्यम बारिश होगी। वहीं, पांच और छह अगस्त को राजधानी में हल्की बारिश होने का अनुमान है। सात और आठ अगस्त को राजधानी में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान  औसतन 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 84 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत