1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath oath ceremony: योगी सरकार 2.0 में कितने हो सकते हैं मंत्री? जानें कैसी होगी नए मंत्रिमंडल की पूरी तस्वीर

Yogi Adityanath oath ceremony: योगी सरकार 2.0 में कितने हो सकते हैं मंत्री? जानें कैसी होगी नए मंत्रिमंडल की पूरी तस्वीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 02:29 pm IST

योगी सरकार में करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। वहीं, करीब 12 लोगों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिये जाने की खबरे हैं। मंत्रीमंडल में 10 से अधिक लोगों को राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है। 

Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath- India TV Hindi
Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath Image Source : PTI

योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हाल ही में डिप्टी सीएम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। योगी सरकार 2.0 में दो डिप्टी सीएम होंगे। यानी पिछली बार की तरह ही नए मंत्रिमंडल का ही ढांचा होगा। अब बात आती है कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कितने मंत्री होंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, योगी सरकार में करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। वहीं, करीब 12 लोगों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिये जाने की खबरे हैं।

इस मंत्रीमंडल में 10 से अधिक लोगों को राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ नीत सरकार का शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस बाबत उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन को लेकर चर्चा की। इसी क्रम में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की एक और बैठक है जिसमें विधायक दल औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगा। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस बैठक में अमित शाह के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत