1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चलती बस में सिगरेट पी रहा था युवक, कंडक्टर ने धक्का देकर बाहर निकाला

चलती बस में सिगरेट पी रहा था युवक, कंडक्टर ने धक्का देकर बाहर निकाला

 Published : Dec 23, 2022 02:15 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 02:15 pm IST

पीड़ित धर्मपाल ने आगे बताया कि अपने घर से अपने कार्यालय रुद्रपुर जा रहा था, तभी यह घटना हुई। उसने कहा कि घटना में चोटें आईं। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती बस में कंडक्टर ने एक युवक को धक्का दे दिया। कंडक्टर का आरोप है कि युवक चलती बस में सिगरेट पी रहा था। जिसकी वजह से मुझे यह कार्रवाई करनी पड़ी। पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि कंडक्टर ने मेरे साथ ऐसी हरकत की जब वह गुरुवार को अपने घर से जा रहा था। 

बस से कंडक्टर ने फेंक दिया 

पीड़ित धर्मपाल ने आगे बताया कि अपने घर से अपने कार्यालय रुद्रपुर जा रहा था, तभी यह घटना हुई। उसने कहा कि घटना में चोटें आईं। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया। वहीं  पुलिस को भी सूचित किया। उसने आगे बताया कि सिपाही और कंडक्टर के साथ मारपीट भी हुई। पीड़ित धर्मपाल बस गिरने के कारण घायल हो गया था जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में इज्जतनगर थाने के एसएचओ सतीश यादव ने कहा, "मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि हमें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।"

रुद्रपुर में प्राइवेट जॉब करता है
जानकारी के अनुसार धर्मपाल इज्जत नगर के आलोक नगर का रहने वाला है। धर्मपाल रुद्रपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। देर रात वह बस से लौट रहा था तभी यह घटना हुई। इस घटना में घायल हो गया। मौके पर भाई पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत