1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल; सेना ने दहशतगर्दों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल; सेना ने दहशतगर्दों को घेरा

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 25, 2025 10:10 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 12:24 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के आतंक पर प्रहार जारी है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को बांदीपुरा में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है।

bandipora encounter- India TV Hindi
बांदीपुरा के कुलनार बाजीपुरा इलाके में मुठभेड़ जारी। Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी का नाम अल्ताफ लल्ली है। बांदीपुरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है जहां सुरक्षा बलों को ये कामयाबी मिली है। इस दौरान दो जवान घायल भी हुए हैं। सुरक्षाबलों को बांदीपुरा में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया।

अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा तब से सुरक्षाबलों का एक्शन तेज हो गया है। सिर्फ बांदीपुरा ही नहीं, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है चाहे वो बांदीपुरा हो या तंगमर्ग, त्राल हो या कुलगाम। पहलगाम हो या श्रीनगर, हर जगह आतंकियों की तलाश की जा रही है।

पुलवामा में आतंकी आसिफ शेख के घर को उड़ाया

वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

पहलगाम हमले के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ

इस बीच आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद सेनाध्यक्ष उपेद्र द्विवेदी आर्मी के विक्टर हेडक्वार्टर पुहंचे हैं जहां जम्मू कश्मीर की सिक्योरिटी और सेना के ऑपरेशन्स पर चर्चा कर रहे हैं। सेना के आगे की स्ट्रैटजी के बारे में जानकारी ले रहे हैं तो वहीं, सुरक्षाबलों के जवान पहाड़ हो या जंगल, हर जगह आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।