पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच पूरी रात टेंशन का माहौल रहा। श्रीनगर के आसमान में भारतीय एयरफोर्स के फाइटर जेट रात भर उड़ान भरते रहे। एयरफोर्स के फाइटर जेट्स के साथ साथ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने भी रात में उड़ान भरी है। फाइटर जेट्स ने बॉर्डर के बेहद करीब तक जाकर उड़ान भरी है। इस दौरान Airborne Warning and Control System से लैस एयरक्राफ्ट में दुशमन पर पैनी नज़र रखते रहे। इस दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट भी उड़ान भर रहे थे।
पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ने वाला है। भारतीय सेना के तीनों अंग एक्टिवेट हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर से अरब सागर तक हरकतें बढ़ने लगी हैं। पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर आसमान में राफेल गश्त करने लगे हैं। बॉर्डर के गावों में चैकिंग चल रही है तो आतंकियों के ठिकाने एक के बाद एक बर्बाद किए जा रहे हैं। देश के अंदर बैठे गद्दारों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जनरल द्विवेदी का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। आर्मी पूरी तरह से एक्शन में आ चुकी है तो नेवी की मूवमेंट भी बढ़ गई है।
सूत्रों के मुताबिक आईएनएस विक्रांत की नौसेना के कारवार नेवल बेस से अरब सागर में जाते वक्त सैटेलाइट इमेज सामने आई है। वहीं एयरफोर्स के फाइटर प्लेन का गर्जना से पाकिस्तान के कान फटने वाले हैं।
हालांकि एयरफोर्स इसे रुटीन अभ्यास बता रही है लेकिन इसकी टाइमिंग ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी है। कोई भी बड़ा एक्शन लेने से पहले घर के अंदर सफाई का काम चल रहा है।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद फरवरी 2019 में भारत ने एयर स्ट्राइक की था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय वायुसेना ने 2019 में मिराज 2000 लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें-
संपादक की पसंद