1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जाने से पहले जान लें कैसी है इस बार की व्यवस्था

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जाने से पहले जान लें कैसी है इस बार की व्यवस्था

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2024 08:34 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 11:22 pm IST

अमरनाथ की यात्रा शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। यात्रा की शुरूआत होने से पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड और राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार यात्रा के लिए कैसी तैयारी की गई है।

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा- India TV Hindi
29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा Image Source : INDIA TV

इस साल 29 जून से अमरनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा को ध्यान में रखते हुए महादेव के दरबार को काफी अच्छे से सजाया जा रहा है। इतना ही नहीं यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। बेस कैंप पर यात्रियों के लिए बिस्तर से लेकर उनकी सुरक्षा की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड और राज्य सरकार दोनों ही यात्रा की तैयारी काफी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। आइए आपको यात्रा के शुरू होने से पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे देते हैं।

28 जून को रवाना होगा पहला बैच

आप सभी को यह तो पता है ही कि इस साल अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो गई। मगर आपको जो नहीं पता है वो यह बात है कि 28 जून को यात्रियों का पहला बैच रवाना होगा। आपको यह भी बता दें कि पहलगाम और बालटाल, यात्रियों के लिए दो बेसकैंप होंगे और यहां से हर दिन 15 हजार यात्रियों को गुफा पर जाने की अनुमति होगी।

ट्रांजिट कैंप पर कैसी तैयारी है?

आइए अब आपको बताते हैं कि ट्रांजिट कैंप जहां महादेव के दरबार को सजाया रहा है, वहां कैसी व्यवस्था की गई है। ट्रांजिट कैंप पर प्रतिदिन 9 हजार से अधिक यात्रियों के रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। वहां 260 से अधिक टॉयलेट, 120 से अधिक वाशरूम और इसके साथ ही मोबाइल यूरिन प्वाइंट भी रखे हुए हैं। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। वहां लंगर की भी व्यवस्था है और लंगर वालों ने अपना डेरा अभी से ही संभाल लिया है।

यात्रा से पहले बेस कैंप पर कैसी है तैयारी?
Image Source : INDIA TVयात्रा से पहले बेस कैंप पर कैसी है तैयारी?

लंगर वालों ने क्या कहा?

इंडिया टीवी से खास बातचीत करते हुए लंगर वालों ने बताया कि, कैंप में यात्रियों के रहने और खाने पीने का तो इंतजाम किया ही है। इसके अलावा वो सभी इंतजाम भी किए गए हैं जो यात्रियों के लिए काफी जरूरी हैं। यात्रियों के नाश्ते और लंच के साथ ही डिनर की भी व्यवस्था होगी। 

कैंप में किन्हें रहने की मिलेगी अनुमति?

इस यात्रा कैंप में उन सभी रजिस्टर्ड यात्रियों को रहने की अनुमति दी जाएगी जो बालटाल के रास्ते से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिये  जाएंगे और दर्शन कर वापस लोटेंगे। इसके अलावा पहलगाम के निर्माण बेस कैंप और बालटाल के बेस कैंप तक यात्रियों के रहने खाने-पीने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

वकील की हत्या के आरोप में कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जल्द खुलने वाला है दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; ये है खासियत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।