जम्मू-कश्मीर में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर यह भूकंप आया। इस वक्त लोग अपने दैनिक कार्यों में लगे थे। अचानक भूकंप महसूस होने पर लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। फिलहाल इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग काफी देर तक घरों के अंदर दोबारा नहीं गए।
- Hindi News
- जम्मू और कश्मीर
- जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, दिनचर्या में व्यस्त लोगों में मची अफरातफरी
जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, दिनचर्या में व्यस्त लोगों में मची अफरातफरी
जम्मू-कश्मीर में अब से करीब 50 मिनट पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप ऐसे वक्त में आया, जब लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। अचानक धरती डोलती महसूस हुई तो लोग घरों से निकल कर बाहर की ओर भागे। हालांकि अभी तक इस भूचाल में नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement