श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 15 छात्र घायल हो गए। बताया जाता है कि वोदपोरा इलाके के पास छात्रों को ले जा रही बस नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।
बताया जाता है कि यह बस डिग्री कॉलेज की थी जो छात्रों को पिकनिक के लिए लेकर जा रही थी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उसी वक्त वहां से आर्मी और सीआरपीएफ का काफिला भी गुजर रहा था। हादसे के बाद आर्मी और सीआरपीएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और इमरजेंसी सेवाओं की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।