Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत, कल बिजली गिरने से 2 की गई थी जान, आज कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग

VIDEO: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत, कल बिजली गिरने से 2 की गई थी जान, आज कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग

Reported By : Manzoor Mir Edited By : Dhyanendra Chauhan Published : Apr 20, 2025 11:13 am IST, Updated : Apr 21, 2025 02:20 pm IST

बादल फटने से स्थानीय लोगों के घर तक बह गए। सड़कें धंस गईं हैं। हर जगह पानी जमा हो गया। कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है। इसके चलते यातायात बाधित हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जम्मू-कश्मीर में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। शनिवार रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है। बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रामबन जिले में हालात और खराब हो गए हैं। दो होटल, दुकानें और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। लैंड स्लाइडिंग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद है।

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम रियासी जिले की अरनास तहसील के दुग्गा के पास चंटू गली में बादल फटा और इस दौरान आसमान से बिजली भी गिरी है। 

मृतकों की हुई पहचान

इस घटना में 60 वर्षीय अब्दुल रशीद, 25 वर्षीय शहनाज बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रियासी के भोमग तहसील के लमसोरा गांव के निवासी थे। इस घटना में एक अन्य महिला गुलजार बेगम (55) घायल हो गई। वह भी लमसोरा गांव की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

40 भेड़-बकरियां भी मरीं

बादल फटने के बाद बिजली गिरने से 40 बकरियां और भेड़ें भी मर गईं। बादल फटने के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया। रियासी जिले में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई है। इसके चलते सड़कों पर लंबा वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

घर हुए क्षतिग्रस्त

भारी बारिश के कारण नाले का पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई। चेनाब पुल धरम कुंड के पास एक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। बादल फटने से दस घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 25 से 30 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस क्षेत्र में फंसे लगभग 90 से 100 लोगों को धरमकुंड पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है।

इन रास्तों को किया गया बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर लैंड स्लाइंडिग की वजह से रास्ता बंद हो गया है। पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा, एसएसजी रोड/मुगल रोड/सिंथन रोड भी बंद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक यात्रा न करें।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement