1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. डोडा: आराम के लिए रुकी सेना की टीम पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, दो जवान घायल

डोडा: आराम के लिए रुकी सेना की टीम पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, दो जवान घायल

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 18, 2024 09:07 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 09:28 am IST

डोडा में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के दौरान कुछ टीमें देर रात एक स्कूल में आराम कर रही थी। जबकि दूसरी टीमों ने मोर्चा संभाल रखा था। तभी टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके हैं।

डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में बीते कई दिनों से भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घने जंगल और दुर्गम इलाके में जारी आतंकियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में अब तक सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो चुके हैं। अब एक बार फिर से इस इलाके से बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की ओर से किए गए ग्रेनेड हमले में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। आइए जानते हैं इस हमले के बारे में सबकुछ। 

कैसे हुआ हमला? 

दरअसल, बीते कई दिनों से भारतीय सेना चारों तरफ से आतंकियों को घेरने की तलाश में जुटी हुई है। इसी दौरान रात होने के बाद करीब 11 बजे कॉर्डन लगाकर भारतीय सेना की कुछ टीम डोडा के कश्ती गढ़ इलाके के एक स्कूल में आराम कर रही थी। बाकी टीमों ने पोजीशन संभाल रखी थी। इसी दौरान आतंकी आए और उन्होंने स्कूल के अंदर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। 

1 हफ्ते से नीचे नहीं आए जवान

भारतीय सेना के जवाब ऑपरेशन के दौरान टेंट लगाकर या खुले इलाके में एम्बुश या फिर अलग अलग जगहों पर तैनात हैं। जवाब पिछले 1 हफ्ते से नीचे नहीं उतरे हैं। इसी वजह से जो इमारत दिखती है उस इमारत को देखते हुए वो उसमें रुक रहे थे ताकि इसे टैक्टिकल हॉल्ट के तौर पर देखा जाए।

विदेशी मूल के आतंकवादी?

विशेषज्ञों का मानना है कि डोडा में हमलावर विदेशी मूल के आतंकवादी हो सकते हैं। इन आतंकवादियों को जंगल ट्रेनिंग व सैनिकों के चेहरों को निशाना बनाने की ट्रेनिंग दी गई है।  ये आतंकवादी जम्मू क्षेत्र के घने जंगलों में छिपे हैं। दूसरा इन सभी आतंकवादियों को घने जंगलों में छिपने, घात लगाने और सैनिकों के चेहरे को निशाना बनाने की ट्रेनिंग दी गई है।

ये भी पढ़ें- डोडा में हमला करने वाले आतंकी हो सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व सैनिक, मिली है जंगल ट्रेनिंग

डोडा जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, कैप्टन सहित 4 सैनिक शहीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।