1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू हुआ 'ऑपरेशन ऑल आउट'

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू हुआ 'ऑपरेशन ऑल आउट'

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 23, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 08:07 pm IST

कश्मीर में आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। 2 से तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश में जुटे हुए थे। तभी भारतीय सेना के जवानों ने आंतकियों को चारों तरफ से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी है।

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़- India TV Hindi
सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ Image Source : FILE PHOTO-PTI

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के त्रुमखान इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि 2 से 3 आतंकवादी फंसे हुए हैं। ये सभी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रह थे। सेना को भनक लगते ही ऑपरेशन ऑल आउट शुरू कर दिया गया है। 

आर्मी चीफ ने दी आतंकियों को मार गिराने की खुली छूट

कुपवाड़ा में घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कई आतंकी हमले हुए हैं। भारतीय सेना ने हर बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है। इंडिय आर्मी चीफ ने भारतीय जवानों को आतंकियों को मार गिराए जाने की खुली छूट दे रखी है। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए घाटी में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। 

आतंकियों के सफाए के लिए सेना को छोड़ा गया फ्री हैंड

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल MV सूचीद्र कुमार को आतंकियों के सफाए के लिए फ्री हैंड कर दिया है। भारीतय सेना के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन ऑल आउट चला कर आतंकियों का सफाया जल्द से जल्द किया जाए।

आज सुबह ही सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि भारतीय सेना ने आज सुबह ही जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना की XVI कोर ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह करीब 3 बजे हमला किया और गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।