1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव: आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी मारे गए

जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव: आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी मारे गए

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 28, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 04:11 pm IST

श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान दो से तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सेना के ऑपरेशन में पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मारा गया

श्रीनगर के हरवान इलाके में तीन आतंकी मारे गए।- India TV Hindi
श्रीनगर के हरवान इलाके में तीन आतंकी मारे गए। Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हरवान इलाके में दचिगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान के भी मारे जाने की खबर है। श्री नगर स्थित सेना की चिनार कोर ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, "ऑपरेशन महादेव- लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन जारी है।" सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए तीनों आतंकियों में दो यासीर और सुलेमान हैं, जबकि तीसरा अली हो सकता है।

कुछ दूर से गोलियों की आवाज आई

अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षाकर्मी जब तलाशी अभियान चला रहे थे, तब कुछ दूरी से दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घेरे गए इलाके में दो से तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

आतंकी सुलेमान (दाएं) और यासिर
Image Source : REPORTER INPUTआतंकी सुलेमान (दाएं) और यासिर

अल-कायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़

एक अन्य खबर में, इससे पहले गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (AQIS) से संबद्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर आतंकी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप है। चारों को बहु-राज्यीय अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो गुजरात से हैं। 

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ बयान में कहा गया है कि ये चारों व्यक्ति सोशल मीडिया मंचों पर एक्यूआईएस के जिहादी प्रचार वीडियो सहित कट्टरपंथी और उकसावे वाली सामग्री शेयर करने में शामिल थे, जिसका उद्देश्य सशस्त्र विद्रोह के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकना और ‘शरिया कानून’ लागू करना था।

ये भी पढ़ें-

CM योगी ने रचा इतिहास, यूपी में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड

विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर की फटकार, राहुल गांधी से बोले- "जनता ने पर्चियां फेंकने के लिए नहीं भेजा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।