1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, चपेट में आई दुकान और टिकट काउंटर

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, चपेट में आई दुकान और टिकट काउंटर

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 20, 2026 08:09 am IST,  Updated : Sep 20, 2026 09:16 am IST

कटरा में वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के हेलीपैड टर्मिनल में रविवार तड़के करीब 3:15 बजे आग लग गई। आग पर कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में काबू पा लिया।

Mata Vaishno Devi Temple- India TV Hindi
माता वैष्णो देवी मंदिर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में रविवार तड़के हेलीपैड टर्मिनल में आग लग गई। हादसे में टर्मिनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के समय बंद था हेलीपैड टर्मिनल

अधिकारियों के मुताबिक, आग तड़के करीब 3:15 बजे लगी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय हेलीपैड टर्मिनल बंद था। आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मियों ने संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग की चपेट में आया टिकट काउंटर

अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने से टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक दुकान जलकर खाक हो गए। टर्मिनल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कटरा का यह हेलीपैड टर्मिनल माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र है। घटना के बाद सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजामों की भी समीक्षा की जा रही है।

कटरा और संगलदान के बीच चली लोकल पैसेंजर ट्रेन

वहीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों की मदद के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया। रेलवे 8 से 12 सितंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा और संगलदान के बीच दो लोकल पैसेंजर ट्रेनें चलाया। ये ट्रेनें रियासी, बक्कल और डुग्गा स्टेशनों से होकर गुजरीं। रेलवे के मुताबिक, सड़क संपर्क बहाल होने तक यह रेल सेवा प्रभावित इलाकों में फंसे यात्रियों को तत्काल राहत पहुंचाने का काम की। 

जम्मू-कश्मीर के रियासी, रामबन और अनंतनाग समेत कई जिलों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाईवे और प्रमुख सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ था। इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनंतनाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव राहत और सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पुनर्वास और बहाली के काम में तेजी लाने और प्रभावित क्षेत्रों तक जरूरी सामान जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ के दौरान DSP और हेड कांस्टेबल बाल-बाल बचे

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से दो की मौत; कई लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।