1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर से जश्न-ए-आजादी की आईं शानदार तस्वीरें, हर जगह शान से फहराता दिखा तिरंगा

कश्मीर से जश्न-ए-आजादी की आईं शानदार तस्वीरें, हर जगह शान से फहराता दिखा तिरंगा

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 15, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 11:57 pm IST

कश्मीर के हर हिस्से में लोग बिना किसी डर के पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर निकले। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस समारोह पर बड़ी संख्या में कश्मीर के स्कूली बच्चे शामिल हुए।

कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस सेलीब्रेशन- India TV Hindi
कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस सेलीब्रेशन

देशभर से स्वतंत्रता दिवस के सेलीब्रेशन की शानदार तस्वीरें आईं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कच्छ से लेकर कामरूप तक हर जगह तिरंगा शान से फहराता दिखा, लेकिन कश्मीर में हुए जश्न-ए-आज़ादी का उत्साह ही अलग था। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस समारोह पर बड़ी संख्या में कश्मीर के स्कूली बच्चे शामिल हुए। ये तो सरकारी प्रोग्राम था, लेकिन इसके अलावा कश्मीर के हर हिस्से में लोग बिना किसी डर के पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर निकले।

तिरंगे में लिपटा दिखा लाल चौक इलाका

श्रीनगर के तमाम कॉलेजेस के स्टूडेंट्स ने एक तिरंगा रैली निकाली। हज़ारों नौजवान और स्कूली बच्चे 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर और मेरी जान हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए पूरे श्रीनगर में घूमे। यह तिरंगा रैली श्रीनगर से पोलो व्यू और यहां से लाल चौक तक निकली गई। 300 मीटर लंबा तिरंगा के साथ हाथों में लिए गए छोटे-छोटे झंडे देखकर लग रहा था कि पूरा लाल चौक इलाका तिरंगे में लिपटा हुआ है।

कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस सेलीब्रेशन
Image Source : INDIATVकश्मीर में स्वतंत्रता दिवस सेलीब्रेशन

कश्मीर की वादियों में लौटी रौनक

स्कूली बच्चों के जोश और उत्साह से साफ पता चल रहा था कि कश्मीर बदल रहा है। कश्मीर के नौजवानों ने कहा कि अब कश्मीर की वादियों में रौनक लौट आई है। खौफ के बादल छंट चुके हैं। स्टूडेंट्स ने कहा कि तिरंगा रैली देश के दुश्मनों को संदेश है कि कश्मीर के नौजवान आगे बढ़ना चाहते हैं। देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। कश्मीर में किसी तरह का डर नहीं है, पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से आज लोग बिना किसी डर और भय के आजादी के जश्न में खुलकर हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

'महादलित टोले' में मिले बुजुर्ग को देखकर चौंक गए नीतीश, जानें क्यों किया अपनी उम्र का जिक्र

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इस माह से शुरू होगा 'किसान की बात' कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।