1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: खानियार में एक आतंकी के मारे जाने की खबर, धमाके के साथ घर में लगी आग; सेना का ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: खानियार में एक आतंकी के मारे जाने की खबर, धमाके के साथ घर में लगी आग; सेना का ऑपरेशन जारी

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 02, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 04:01 pm IST

यह एनकाउंटर खानियार इलाके में चल रहा है। भारी गोलीबारी के बीच जिस घर में आतंकी छिपे थे वहां आग लग गई है। इस बीच पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर में...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर Image Source : FILE/INDIA TV

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी एनकाउंटर के बीच जिस घर में आतंकवादी छिपे थे उस घर में जोरदार धमाके साथ धुएं का गुबार फैला और आग लग गई है। यह एनकाउंटर श्रीनगर के खानियार इलाके में चल रहा है। इस बीच एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर स्थल पर एक आतंकी का शव देखा गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की सूचना

बता दें कि श्रीनगर जिले के खानियार में सुरक्षा बलों को लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इनमें लश्कर का एक बड़ा कमांडर भी है जो इलाके में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को घेर लिया है। खानियार में जारी एनकाउंटर में 4 जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। पिछले कई घंटों से इस इलाके में एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि आग और धुएं से छिपे हुए आतंकी घर से बाहर निकलें ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाशr अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अब भी सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। 

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।