1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जोजिला में तापमान माइनस 18 डिग्री पहुंचा

जम्मू कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जोजिला में तापमान माइनस 18 डिग्री पहुंचा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 06, 2024 09:42 am IST,  Updated : Dec 06, 2024 09:42 am IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चार से सात दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा तथा रात के तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि दिन का तापमान गर्म रहने की उम्मीद है।

Xojila pass- India TV Hindi
जोजिला में बर्फबारी (फाइल फोटो) Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अधिकतर इलाकों में पारा जीरो डिग्री से कम पहुंच रहा है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। यहां का तापमान माइनस 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, पहलगाम में भी तापमान माइनस 6 डिग्री तक गिर गया है। गुरुवार रात जोजिला का तापमान माइनल 18 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चार से सात दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा तथा रात के तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि दिन का तापमान गर्म रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि आठ दिसंबर की रात से नौ दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है। 

जोजिला में तापमान माइनस 18 डिग्री पहुंचा

लेह, कारगिल, द्रास और जोजिला के तापमान पर नजर डालें तो सिहरन पैदा हो जाती है। जोजिला का तापमान माइनस 18 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, कारगिल और लेह का हाल भी बुरा है। लेह का तापमान माइनस 10 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के लोगों को फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, जबकि आने वाली रातें और भी सर्द हो सकती हैं।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान

कश्मीर

श्रीनगर = -4.1°C

काजीगुंड = -4.4°C
पहलगाम = -6.5°C
कुपवाड़ा = -3.4°C
कोकेरनाग = -2.4°C
गुलमर्ग = -4.3°C
सोनमर्ग = -6.2°C
अनंतनाग = -6.3°C
गांदरबल = -3.6°C
पुलवामा = -6.3°C
बांदीपोरा = -4.6°C
बारामूला = -3.3°C
बडगाम = -4.6°C
कुलगाम = -3.8°C
शोपियां = -6.6°C
लारनू = -7.0°C

जम्मू

जम्मू = 8.6°C
बनिहाल = -2.6°C
बटोटे = 1.9°C
कटरा = 4.3°C
भद्रवाह = 0.3°C
किश्तवार = 2.2°C
पैडर = -8.4°C
कठुआ = 7.4°C
रामबन = 8.1°C
सांबा = 3.7°C
उधमपुर = 3.5°C
पुंछ = 5.5°C
राजौरी = 3.0°C

लद्दाख

लेह = -10.4°C

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।