1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Jammu and Kashmir Polls 2024: हंदवारा की सीट पर भाजपा और कांग्रेस का बुरा हाल, क्या रहे हैं समीकरण?

Jammu and Kashmir Polls 2024: हंदवारा की सीट पर भाजपा और कांग्रेस का बुरा हाल, क्या रहे हैं समीकरण?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 21, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 06:52 pm IST

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। तीसरे चरण में हंदवारा विधानसभा सीट में मतदान कराया जाएगा। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से सजाद गनी लोन ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में चलिए यहां के राजनीतिक समीकरण बताते हैं।

Jammu and Kashmir Polls 2024 handwara assembly seats is the stronghold of BJP know what are the elec- India TV Hindi
हंदवारा की सीट पर किसकी होगी जीत? Image Source : PTI

Jammu and Kashmir Polls 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तीन चरणों में यानी 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को यहां मतदान संपन्न कराया जाएगा। जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। साल 2014 के बाद अब 2024 में यहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। बता दें कि यहां कुल वोटरों की संख्या 87.09 लाख है। इसमें महिला वोटरों की संख्या 42.62 और पुरुष वोटर्स की संख्या 44.46 लाख है। वहीं 3.71 लाख वोटर्स ऐसे हैं जो पहली बार वोट करेंगे और राज्य में युवा वोटरों की संख्या 20.07 लाख है। 

विधानसभा चुनाव 2014 में क्या था चुनावी परिणाम

हंदवारा में विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। यानी 1 अक्तूबर को यहां मतदान कराया जाएगा। बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेपीसी के सजाद गनी लोन ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 29355 वोट मिले थे। वहीं जेकेएन के चौधरी मोहम्मद रमजान को 23932, जेकेपीडीपी के गुलाम मोइन उद्द द्दीन सोपी को 9849, कांग्रेस के मोहम्मद यासीन भट्ट को 1119 वोट मिले थे। यानी इस सीट पर जेपीसी के सजाद गनी लोन चुनाव जीते थे।

तीसरे चरण में होगी वोटिंग

तीसरे चरण में हंदवारा, कुपवाड़ा, जम्मू पूर्व, त्रेघाम, करनाह, लोलाब, लंगाते, सोपोर, उरी, राफियाबाद, गुलमर्ग, बारामुल्ला, पाटन, वगूरी-क्रीरी, बांदीपोरा, सोनावाड़ी, गुरेज (एसटी) उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, रामनगर (एससी), चेनानी, बानी, बसोही, बिलावड़, जसरोटा, कठुआ (एससी) हीरानगर, रामगढ़, (एससी), सांबा, बिश्नाह (एससी), विजयपुर, सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा जम्मू साउथ, बाहू, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (एससी), अखनूर (एससी) और चाम्ब में मतदान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।