1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Jammu and Kashmir Polls 2024: लैंगेट विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण, पिछली बार किसकी हुई थी जीत

Jammu and Kashmir Polls 2024: लैंगेट विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण, पिछली बार किसकी हुई थी जीत

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 22, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 05:46 pm IST

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन करने में लगी हुई हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे लैंगेट विधानसभा सीट का हाल और किसने 2014 के चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी।

jammu kashmir assemblye election 2024- India TV Hindi
लैंगेट विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण Image Source : PTI

Jammu and Kashmir Polls 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को यहां मतदान कराए जाएंगे। इस चुनाव के परिणाम 4 अक्तूबर को घोषित होंगे। इस बीच अलग-अलग पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। बता दें कि जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। साल 2014 के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि यहां कुल वोटरों की संख्या 87.09 लाख है। इसमें महिला वोटर्स 42.62 लाख और पुरुष वोटर्स की संख्या 44.46 लाख है। बता दें कि राज्य में 20.07 लाख युवा वोटर्स हैं। वहीं 3.71 लाख ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करने वाले हैं।

क्या रहा 2014 का चुनाव परिणाम

साल 2014 के विधानसभा चुनाव लैंगेट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख ने जीत दर्ज की थी। राशिद शेख को कुल 18172 वोट मिले थे। वहीं गुलाम नबी गनाई जो कि जेकेपीडीपी के उम्मीदवार थे, उन्हें 15667 वोट मिले थे। वहीं जेपीसी के मोहम्मद अब्दुल्लाह मीर को 10008, निर्दलीय उम्मीदवार इरशाद हुसैन को 1819, जेकेएन के वली मोहम्मद भट को 983, कांग्रेस उम्मीदवार बशीर अहमद वानी को 632 वोट मिले थे। बता दें कि यहां कुल 70608 वोट डाले गए थे। 

तीसरे चरण में होगी वोटिंग

तीसरे चरण में लैंगेट, हंदवारा, कुपवाड़ा, जम्मू पूर्व, त्रेघाम, करनाह, लोलाब, लंगाते, सोपोर, उरी, राफियाबाद, गुलमर्ग, बारामुल्ला, पाटन, वगूरी-क्रीरी, बांदीपोरा, सोनावाड़ी, गुरेज (एसटी) उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, रामनगर (एससी), चेनानी, बानी, बसोही, बिलावड़, जसरोटा, कठुआ (एससी) हीरानगर, रामगढ़, (एससी), सांबा, बिश्नाह (एससी), विजयपुर, सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा जम्मू साउथ, बाहू, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (एससी), अखनूर (एससी) और चाम्ब में मतदान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।