1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू: शादी समारोह में चली गोली, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, डिप्टी सीएम थे निशाने पर, फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

जम्मू: शादी समारोह में चली गोली, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, डिप्टी सीएम थे निशाने पर, फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 11, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 12:17 am IST

जम्मू में एक शादी समारोह मैं चली गोली,इस शादी में डॉ फारूक अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। जिस शख्स ने चलाई गोली उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं।

शादी समारोह में गोली चलाने वाला गिरफ्तार- India TV Hindi
शादी समारोह में गोली चलाने वाला गिरफ्तार Image Source : REPORTER

जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे ते पूर्व सीएम डॉ फारूक अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी, शादी समारोह में मौजूद एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना से ऐसा लगा कि जैसे फायरिंग करने वाले के निशाने पर पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम थे। हालांकि जिस शख्स  ने गोली चलाई, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। फायरिंग में फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। 

नशे में था आरोपी, की फायरिंग


पुलिस अधिकारीने बताया कि आरोपी, जिसकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, कार्यक्रम स्थल के बाहर इंतजार कर रहा था और उसने अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, दो पुलिसकर्मियों - एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर - ने उसे काबू में कर लिया, लेकिन फिर भी उसने एक गोली चला दी, जिसके बाद उसे निहत्था कर हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और जमवाल कथित तौर पर नशे की हालत में था। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला और चौधरी पार्टी नेता बी एस चौहान को उनके बेटे के विवाह पर बधाई देने आए थे। 

देखें वीडियो



घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में रॉयल पार्क के पास की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी शामिल हुए थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला आरोपी कमल सिंह जामवाल नशे की हालत में था और किसी बात से नाराज था।

उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट

उमर अब्दुल्ला का ट्वीट
Image Source : TWITTERउमर अब्दुल्ला का ट्वीट

जानकारी के मुताबिक जामवाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर में खनन विभाग द्वारा हाल में सख्ती किए जाने के कारण वह किसी बात से नाराज चल रहा था। बता दें कि खनन विभाग की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के पास है। हालांकि पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि उसने ऐसा क्यों किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।