1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में 2.22 लाख AAY परिवारों को मिलेगी 200 यूनिट Free बिजली, लाभार्थियों की पहचान शुरू

जम्मू कश्मीर में 2.22 लाख AAY परिवारों को मिलेगी 200 यूनिट Free बिजली, लाभार्थियों की पहचान शुरू

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 09, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 02:52 pm IST

200 यूनिट फ्री बिजली मिलने के बाद गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल जाएगी। प्रशासन की टीम अंत्योदय अन्न योजना (AAY) योजना के तहत रजिस्टर्ड परिवारों की पहचान कर बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले करीब 2.22 लाख परिवारों को हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम तेज कर दिया है। इसके लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

तैयार की जा रही लिस्ट

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जो AAY श्रेणी में पंजीकृत हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राशन कार्ड और बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड का मिलान कर पात्र परिवारों की सूची तैयार करें, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।

बिजली खर्च के बोझ से मिलेगी राहत

प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों पर बिजली खर्च का बोझ कम करना और उन्हें राहत प्रदान करना है। पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवारों को जल्द ही मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

क्या है AYY योजना

बता दें कि अंत्योदय अन्न योजना (AAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य सबसे गरीब परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। यह योजना साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान शुरू की गई थी। इसका मकसद गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अत्यंत गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा देना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।