जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाली एक बस बुधवार को नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों को ले जाने वाली एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई है। ANI के मुताबिक, घटना के बाद कुछ हथियार गायब हैं। खोज अभियान चलाया गया है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।
तीन हथियार बरामद
ANI के मुताबिक, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां आईटीबीपी जवानों को ले जाने वाली एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं, और अभियान अभी भी जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
इस पूरी घटना के बारे में गांदरबल के एसएसपी ने जानकारी दी है कि बुधवार को तड़के, गांदेरबल के रेजिन कुल्लान में,आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर से एनकाउंटर, 2 आतंकवादी ढेर
ऑपरेशन महादेव अब भी जारी, सेना दूसरे दिन भी चला रही सर्च ऑपरेशन, आतंकियों के छिपे होने की आशंका