1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 22, 2023 11:36 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 11:47 pm IST

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके रात 10 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

earthquake- India TV Hindi
भूकंप से कांपी धरती Image Source : REPRESENTATIVE PIC

किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। ये भूकंप के झटके रात 10 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए हैं। ये जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। 

नेपाल में भी आया भूकंप 

नेपाल में भी आज 2 बार भूकंप आया है। शाम को आए भूकंप के दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। ये भूकंप नेपाल में शाम 5 बजकर 18 मिनट पर महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी है। 

नेपाल में आज सुबह भी भूकंप आया था। नेपाल में सुबह 7:24 पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके भारत के भी कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले 16 अक्टूबर को भी नेपाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 आंकी गई थी।  

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का ऐसे लगा सकते हैं अंदाजा 

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

ये भी पढ़ें: 

जन्मदिन विशेष: मुंबई में जन्म लेने वाले अमित शाह कैसे बन गए सियासत की दुनिया के चाणक्य?

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, यहां जानें किसे मिला टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।