1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Jammu Kashmir Exit Poll: जम्मू कश्मीर में इस बार किसकी बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

Jammu Kashmir Exit Poll: जम्मू कश्मीर में इस बार किसकी बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 05, 2024 07:06 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 08:20 pm IST

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल सामने आया है। ये एग्जिट पोल एक्सिस-माय इंडिया का है, जिसके मुताबिक, जम्मू में बीजेपी को 44% वोट मिला है और कांग्रेस गठबंधन को 34% वोट मिला है।

Jammu Kashmir Exit Poll- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में किसे कितनी सीटें? Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में 10 सालों के बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। ऐसे में सभी की नजरें इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। सभी जानना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर की जनता के मन में क्या है और यहां का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कुल 90 सीटों पर मतदान हुआ है। इस चुनाव के नतीजों पर देश समेत दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि 10 साल पहले जब चुनाव हुए थे, तब से लेकर अब तक यहां के हालात काफी बदल चुके हैं। 

एक्सिस-माय इंडिया का एक्जिट पोल आया सामने

एक्सिस-माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, जम्मू रीजन में बीजेपी के बहुत आगे निकलने की संभावना है। जम्मू में बीजेपी को 44% वोट मिलने के आसार हैं। कांग्रेस गठबंधन को 34% वोट मिलने के आसार हैं। राजपूत, ब्राह्मण और बनिया बीजेपी के साथ दिख रहे हैं। 71% राजपूत, 69% ब्राह्मण बीजेपी के साथ दिख रहे हैं। दलितों और ओबीसी का एकतरफा वोट बीजेपी को मिलने की संभावना है। मुसलमानों का एकतरफा वोट कांग्रेस गठबंधन को मिल सकता है। जम्मू रीजन में बीजेपी को 43% दलित वोट मिलने की संभावना है। जम्मू रीजन में कांग्रेस गठबंधन को 37% दलित वोट मिलने के आसार हैं।

बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन को कितनी सीटें?

एक्सिस-माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 24-34 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस+NC को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 16-26 सीटें मिल सकती हैं।

PDP और राशिद इंजीनियर को मिल सकती हैं 5 सीटें, सज्जाद लोन को 2 सीटें

जम्मू-कश्मीर पर एक्सिस माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, PDP को 5 सीटें मिल सकती हैं। सज्जाद लोन की पार्टी को 2 सीटें मिल सकती हैं। राशिद इंजीनियर को 5 सीटें मिल सकती हैं। अपनी पार्टी को 1, निर्दलीय को 7 सीटें मिल सकती हैं। 

कब हुए थे चुनाव?

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव एक अक्तूबर को हुआ था। चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।