1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू में हादसे का शिकार हुई पिकनिक बस, 35 से ज्यादा छात्र घायल

जम्मू में हादसे का शिकार हुई पिकनिक बस, 35 से ज्यादा छात्र घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 20, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 12:21 am IST

जम्मू के बिशना रिंग रोड इलाके में छात्रों को लेकर जा रही एक पिकनिक बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 35 से ज्यादा छात्र घायल हो गए।

jammu- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुई पिकनिक बस Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू: जम्मू के बिशना रिंग रोड इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पिकनिक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। इस घटना में 35 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और घायल छात्रों को हॉस्पिटल ले जाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को जम्मू के बिशना इलाके के पास रिंग रोड पर एक पिकनिक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कम से कम 35 स्कूली छात्र घायल हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रगवाल अखनूर के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही बस का कंट्रोल बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर गई और पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 35 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ घायल छात्रों को AIIMS जम्मू ले जाया गया, जबकि दूसरों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 

यातायात के नियमों का पालन नहीं होने की वजह से हादसों की भरमार

गौरतलब है कि देश में आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसमें कई बार लोग अपनी जान गंवा देते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल होते हैं। गाड़ी चालक अपनी जान तो खतरे में डालते ही हैं, साथ में सड़क पर चलने वाले यात्रियों की जान को भी खतरे में डालते हैं। इसके पीछे की एक बड़ी वजह यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। (इनपुट: राही कपूर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।