1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I. गठबंधन के लिए इन दलों के बीच चल रही बात, सीट शेयरिंग पर बनेगी सहमति!

जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I. गठबंधन के लिए इन दलों के बीच चल रही बात, सीट शेयरिंग पर बनेगी सहमति!

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 25, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 10:11 pm IST

जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन के साथ शीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने जानकारी दी।- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने जानकारी दी। Image Source : INCJAMMUKASHMIR (X)

श्रीनगर: देश भर में इंडिया गठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस द्वारा शीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों के साथ बातचीत की जा रही है। इसे लेकर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने रविवार को जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र शासित प्रदेश में सीट बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ बातचीत चल रही है। 

सीट बंटवारे को लेकर चल रही बात

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि ‘‘लोगों को जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी क्योंकि नेकां और पीडीपी के साथ (सीट-बंटवारा समझौते पर) बातचीत चल रही है और हम संसदीय चुनाव एक साथ लड़ेंगे।’’ राजौरी और पुंछ जिलों के कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता वानी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘‘लोगों से मेरी अपील है कि वे कांग्रेस और हमारे गठबंधन सहयोगियों को मजबूत करें ताकि उनके सभी मुद्दे हल हो जाएं और जम्मू कश्मीर को मौजूदा संकट से बाहर निकाला जा सके।’’ 

भारतीय जनता पार्टी पर लगाए आरोप

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जम्मू कश्मीर को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए वानी ने कहा कि ‘‘केवल कांग्रेस ही लोगों की समस्याओं को कम कर सकती है, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है, भूमि और नौकरियों पर उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘सिर्फ कांग्रेस ही विधानसभा, नगरपालिका और स्थानीय निकाय चुनाव करा सकती है और विकास तथा पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और जम्मू-कश्मीर को समृद्ध बना सकती है।’’ 

गठबंधन के दलों को डराने की कोशिश

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट विपक्ष को बिखराने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को डराने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्षी गठबंधन हर दिन मजबूत होता जा रहा है और हमें विश्वास है कि कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दल केंद्र में अगली सरकार बनाएंगे।’’ 

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

लोकसभा चुनावों से पहले BJP ने विपक्ष को दिया झटका, पूर्व MLC सहित कई पहाड़ी कार्यकर्ता पार्टी में हुए शामिल

'मीरवाइज को जामा मस्जिद में नहीं पढ़ने दी जाती नमाज', जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।