1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर की विधवा महिला ने ईरान के लोगों के लिए दान किया पति की याद में रखा सोना, रोते हुए सामने आया VIDEO

कश्मीर की विधवा महिला ने ईरान के लोगों के लिए दान किया पति की याद में रखा सोना, रोते हुए सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 23, 2026 08:54 am IST,  Updated : Mar 23, 2026 08:54 am IST

कश्मीर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विधवा महिला अपना सोना ईरान के लोगों के लिए दान करती हुई दिख रही है। ये सोना उसने पति की याद में रखा हुआ था, जिसकी 28 साल पहले मौत हो चुकी है।

Kashmir- India TV Hindi
विधवा महिला ने दान किया पति की याद में रखा सोना Image Source : SCREENGRAB-X/@IRAN_IN_INDIA

जम्मू: अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई से ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे जा चुके हैं और अब तक काफी तबाही मच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। ऐसे में ईरान के लिए भारत में डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं और लोग यहां दान कर रहे हैं। 

कश्मीर की विधवा महिला ने दान किया सोना

कश्मीर की एक विधवा महिला ने अपने पति की याद में रखे सोने को ईरान के लोगों के लिए दान कर दिया है। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला रोते हुए अपने पति की याद में रखा सोना, दान करती हुई नजर आ रही है। इस महिला के पति की 28 साल पहले मौत हो चुकी है। 

इस वीडियो को @Iran_in_India ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा, "कश्मीर की एक सम्मानित बहन ने अपने पति की 28 साल पहले हुई मृत्यु के उपलक्ष्य में रखा सोना ईरान के लोगों के प्रति प्रेम और एकजुटता से भरे हृदय से दान कर दिया। आपके आंसू और पवित्र भावनाएं ईरान के लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा हैं और इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। धन्यवाद कश्मीर। धन्यवाद भारत।"

ईरान के लिए दिल खोलकर दान कर रहे कश्मीरी

ईरान के लिए कश्मीर के लोग खुलकर दान कर रहे हैं। दान करने वाली चीजों में नकदी, सोना और घरेलू सामान शामिल है। बडगाम और अन्य शिया बहुल क्षेत्रों में, स्थानीय लोगों ने मस्जिदों के बाहर दान के स्टॉल लगाए हैं, जिनमें आभूषण, नकदी से लेकर तांबे के बर्तन और पशुधन तक का दान एकत्र किया जा रहा है।

इन कैंपों में महिलाएं, बच्चों समेत सभी उम्र वर्ग के लोग अपनी हैसियत के अनुसान दान दे रहे हैं। ईद के मौके पर लोगों से घर-घर जाकर समर्थन जुटाया गया है।

ANI पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनेट की गई चीजों में नकदी, आभूषण और तांबे के बर्तन शामिल हैं, जिनके ढेर दिखाई दे रहे हैं। इस पहल पर ईरान के दूतावास का कहना है कि इस तरह के दयालु कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।