1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 21, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 09:29 pm IST

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर Image Source : PTI/FILE

श्रीनगर: किश्तवाड़ के चटरू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। माना जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सेना का ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। 

बताया जाता है कि जिस इलाके में एनकाउंटर हो रहा है वह जंगलों से भरा इलाका है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने चटरू के जंगल में तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस बीच, रियासी जिले के चसाना इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है, जहां शुक्रवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।