1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर नदी में गिरी गाड़ी, 4 की मौत और 2 लापता

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर नदी में गिरी गाड़ी, 4 की मौत और 2 लापता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 05, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 02:43 pm IST

किश्तवाड़ में एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में हुआ।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में हुआ, जब एक वाहन सड़क से फिसलकर नदी में गिर गया। हादसे के बाद वाहन के चालक सहित दो अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बचाव अभियान जारी है।

वाहन में छह लोग थे सवार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग लापता हैं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने मृतकों को निकाला, लेकिन लापता लोगों का पता नहीं चल पाया। लापता व्यक्तियों को तलाशने के लिए बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है।

उधमपुर सांसद ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर उधमपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में सवार चार यात्री मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।” मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे कहा, “मैंने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन से संपर्क किया है और बचाव कार्य की निगरानी कर रहा हूं। मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।”

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और टीमों से मदद लेकर नदी में लापता व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

बिहार BPSC प्रिलिम्स परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल

"तेरी पत्नी को मैं ही रखूंगा", पति ने बनाया खौफनाक प्लान, दोनों की धारदार हथियार से कर दी हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।