1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कुपवाड़ा: पुरानी मस्जिद का ढांचा गिराते समय विस्फोट, तीन घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

कुपवाड़ा: पुरानी मस्जिद का ढांचा गिराते समय विस्फोट, तीन घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 16, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 02:41 pm IST

पुरानी मस्जिद को दोबारा बनाने का काम चल रहा था। स्थानीय निवासी पुराने ढांचे को गिराने में लगे हुए थे। इसी बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक मस्जिद गिराने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। पुरानी मस्जिद में हुए इस विस्फोट से सभी हैरान हैं। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के लंगेट हंदवाड़ा इलाके की है। यहां एक पुरानी मस्जिद के ढांचे को गिराने के दौरान हुए रहस्यमयी विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

पुरानी मस्जिद के ढांचे को गिराकर इसे दोबारा से बनाने का काम चल रहा था। इसी बीट रहस्यमयी विस्फोट हुआ। हादसे के समय स्थानीय निवासी मस्जिद का ढांचा गिरा रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे तीन लोग मौके पर ही घायल हो गए। घायलों को तुरंत एसडीएच लंगेट में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से एक घायल को जीएमसी हंदवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया। 

घायलों में 10 साल का बच्चा भी शामिल

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हंदवाड़ा जीएमसी रेफर किया गया है। घायलों में 10 साल का बच्चा भी शामिल है।

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने बताया कि जिले के लंगेट इलाके के कछरी में एक पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान विस्फोट हुआ। मस्जिद प्रबंधन समिति नई मस्जिद बनाने के लिए पुरानी ढांचे को गिरा रही थी। विस्फोट के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान मुदासिर अहमद मीर (26), गुलाम अहमद तंत्रे (65) और डी ए लोन (10) के रूप में हुई है। घायलों को उप जिला अस्पताल लंगेट ले जाया गया, जहां से मीर को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।