1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. अर्ध कुंवारी में माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, मलबा और यात्रा को लेकर सामने आया ताजा अपडेट

अर्ध कुंवारी में माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, मलबा और यात्रा को लेकर सामने आया ताजा अपडेट

 Published : Jun 24, 2025 12:18 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 12:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण बैटरी कार सेवा को स्थगित करना पड़ा। हालांकि अब से फिर से बहाल कर दिया गया है।

 माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड - India TV Hindi
माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड Image Source : INDIA TV

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए नए मार्ग पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ। अधिकारियों ने कहा कि रास्ते से मलबा हटा दिया गया है और अभी यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लैंडस्लाइड से अर्ध कुंवारी में वैष्णो देवी मार्ग बंद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कोई घायल नहीं हुआ। यात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी है। 

 बंद की गई बैटरी कार सेवा फिर से बहाल

ताजा जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड की वजह से बंद की गई बैटरी कार सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को रोक कर रास्ते को साफ करने का काम शुरू किया। मलबा हटने के बाद बैटरी कार सेवा फिर से चालू की गई। 

 माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड
Image Source : INDIA TV माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड

पुराने मार्ग से माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं श्रद्धालु

अधिकारियों ने बताया कि 30 फीट से अधिक क्षेत्र में फैले मलबे को हटाने के लिए मशीनें भेजी गई। जम्मू-कश्मीर पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा को पुराने मार्ग पर मोड़ दिया गया है और बिना किसी व्यवधान के यात्रा चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटि मार्ग पर सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों की आवाजाही नहीं हो रही थी। 

किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में संपर्क करें

बता दें कि सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर तेज़ बारिश के चलते हिमकोटि के समीप अर्धकुमारी से भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। इससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गयाऔर बैटरी कार सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। भारी वर्षा के कारण मार्ग पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें और श्रमिकों की टीम को मौके पर भेजा। इस बीच, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

रिपोर्ट- राही कपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।