1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: जम्मू कश्मीर की जनता के दिल में क्या है? सामने आया ओपिनियन पोल

Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: जम्मू कश्मीर की जनता के दिल में क्या है? सामने आया ओपिनियन पोल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 02, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 06:47 pm IST

Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: ओपिनियन पोल में जम्मू कश्मीर-लद्दाख की 6 सीटों को कवर किया गया है। यहीं बीजेपी और NC के अलावा किसी भी पार्टी का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

Lok Sabha Elections 2024 - India TV Hindi
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV GFX

जम्मू कश्मीर: लोकसभा चुनावों से पहले इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोल सामने आया है। ओपिनियन पोल में जम्मू कश्मीर-लद्दाख की जनता की राय जानने की कोशिश की गई है। यहां की 6 सीटों में 3 सीटें बीजेपी और 3 सीटें NC को मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस, पीडीपी और डीपीएपी शून्य पर नजर आ रही है।

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख कुल सीट- 6 
  • बीजेपी- 3
  • NC- 3
  • कांग्रेस- 0
  • PDP- 0
  • DPAP-0

कौन-कौन सी सीट?

  • श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला सांसद हैं। पिछले चुनाव में फारूक ने PDP कैंडिडेट को 70 हजार वोटों से हराया था।
  • जम्मू: बीजेपी ने सिटिंग MP जुगल किशोर शर्मा को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में जुगल किशोर शर्मा ने कांग्रेस कैंडिडेट रमन भल्ला को तीन लाख वोटों से हराया था। इस बार भी कांग्रेस ने रमन भल्ला को ही कैंडिडेट बनाया है। 
  • उधमपुर: बीजेपी के जितेंद्र सिंह सांसद हैं। पीएमओ का कामकाज देखते हैं। पीएम मोदी ने फिर से जितेंद्र सिंह पर भरोसा जताया है। 19 के चुनाव में जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस कैंडिडेट विक्रमादित्य सिह को साढ़े तीन लाख वोट के मार्जिन से हराया था।
  • लद्दाख: बीजेपी के लिए सेफ सीट है। 19 में यहां से बीजेपी के जामयांग सेरिंग नामग्याल जीते थे। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों ने लद्दाख से अपना कैंडिडेट घोषित नहीं किया है।
  • अनंतनाग: नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी जीते थे। कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर को 6676 वोटों से हराया था।
  • बारामूला: 2019 के लोकसभा चुनावों में बारामूला की लोकसभा सीट पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: 

Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया दिल्ली का ओपिनियन पोल, जानें जनता की राय

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP दिख रही मजबूत? ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।