1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीरः नगरोटा में भारी बारिश के सैलाब में तवी नदी में समा गया ब्रिज, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

जम्मू-कश्मीरः नगरोटा में भारी बारिश के सैलाब में तवी नदी में समा गया ब्रिज, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

 Reported By: Manzoor Mir, Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 29, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 02:59 pm IST

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में तवी नदी पर बना ब्रिज पानी में समा गया। पानी के सैलाब में पुल बह गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 नगरोटा में ढहा ब्रिज- India TV Hindi
नगरोटा में ढहा ब्रिज Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में भारी बारिश से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। तवी नदी उफान पर है और उसके आस-पास के इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश के सैलाब में नगरोटा में तवी नदी पर बना ब्रिज पलक झपकते ही नदी में समा गया। नदी में ब्रिज के गिरने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि नदी उफान पर है और बारिश लगातार जारी है। नदी में पानी की लहरें ब्रिज तक पहुंच जाती हैं और देखते ही देखते ब्रिज नदी में समा जाता है।

नदी में समा गया पैदल पार पुल

ब्रिज का नाम नगरोटा बाबा पेड देवता पुल बताया जा रहा है। ये ब्रिज तवी नदी पर बना हुआ है। यह एक पैदल यात्री ब्रिज था। इस पर कोई गाड़ी नहीं चलती था। हालांकि पैदल यात्रियों का आना-जाना लगातार होता था। बारिश की वजह से इसे बंद किया गया था। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। 

नगरोटा से कई गांवों को जोड़ता था ब्रिज

जानकारी के मुताबिक, इस पुल के पार कई छोटे-छोटे गांव हैं और यह एक धार्मिक हिंदू स्थल है। इसका नाम पीहर देवता बताया जा रहा है। जिसकी बड़ी मान्यता है। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ये ब्रिज नगरोटा से इस वलेज को कनेक्ट करता है। पहले लोग नाव में इस गांव में आते थे लेकिन बाद में ये ब्रिज बनाया गया था जिस से लोगों का सफर काफी अच्छा हो गया था। 

यहां देखें वीडियो

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद

वहीं, उधमपुर-रामबन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को लगातार चौथे दिन यातायात के लिए बंद रहा और 2,000 से अधिक वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा एकमात्र मार्ग मंगलवार को भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद उधमपुर में जखेनी और चेनानी के बीच कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। 

अब तक 45 लोगों की मौत

बता दें कि जम्मू और सांबा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त संपत्तियों को बचाने और पुनर्वास के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा अभियान शुरू किया गया। इस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अचानक आई बाढ़ में चार और लोग बह गए। पिछले दो दिन में जम्मू क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण 45 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर की मौत वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।