1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद, शोपियां में एक आतंकी ढेर

सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद, शोपियां में एक आतंकी ढेर

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 09, 2023 08:26 am IST,  Updated : Nov 09, 2023 10:26 am IST

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के दौरान बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से इससे पहले भी कई बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर।- India TV Hindi
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर। Image Source : FILE

बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीते कुछ दिनों से सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात पाकिस्तान ने एक बार फिर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से भी पाकिस्तान के इस दुस्साहस का पूरी तरह से जवाब दिया जा रहा है। 

एक जवान शहीद

पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलाबारी के दौरान बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर आई थी। जवान को उपचार के लिए जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां बीएसएफ जवान ने दम तोड़ दिया। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर चौकियों व रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें सांबा सेक्टर की सीमा चौकी नारायण पूर, चमलियाल, फतवाल पर फायरिंग की गई है। पाकिस्तान ने सीमा पर मोर्टार भी दागे हैं जिस कारण सीमा के पास ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। 

बार-बार सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान की ओर से इससे पहले भी कई बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारों की मानें तो पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए ऐसी हरकतें करते रहता है। बीते महीने भी पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसफ के 2 जवान घायल हो गए थे। 

शोपियां में एक आतंकी ढेर

गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के कैथोहलान इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी प्रतिबंधित संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़ा हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। (रिपोर्ट: राही कपूर)

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, द्वारका में एक्यूआई पहुंचा 459, लोगों को हो रही दिक्कत

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बयान से नाराज हुईं अमेरिकी अभिनेत्री, कहा- अगर मैं होती तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।