1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: कश्मीर के गांदरबल में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान हुई तेज

VIDEO: कश्मीर के गांदरबल में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान हुई तेज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 01, 2026 07:59 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 10:22 am IST

गांदरबल के अराहमा इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है। इलाके में अभी भी 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

गांदरबल में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।- India TV Hindi
गांदरबल में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। Image Source : REPORTER INPUT

कश्मीर के गांदरबल जिले के अराहमा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार से शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। इस कार्रवाई में अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में अभी भी 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है।

रात भर रुक-रुक हुई गोलीबारी

भारतीय सेना के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, 31 मार्च की रात को रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के बीच सुरक्षाबलों ने सामरिक रूप से अपनी घेराबंदी को फिर से व्यवस्थित किया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग का सुरक्षाबलों ने सटीक जवाब दिया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की 2 असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

हाई अलर्ट पर इलाका

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईजी कश्मीर खुद मुठभेड़ स्थल अराहमा पहुंचे हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार सुबह फायरिंग की आवाजें दोबारा सुनाई देने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त कुमुक (फोर्स) भेजी गई है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अराहमा में मंगलवार को शुरू हुआ घेराबंदी और तलाशी अभियान बुधवार को भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबलों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जब तक पूरे इलाके को पूरी तरह आतंकियों से मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। घटनास्थल के आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है, ताकि आतंकी भागने में सफल न हो सकें।

(रिपोर्ट- अकीब रसूल)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: कश्मीर के गांदरबल में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान हुई तेज

क्या दिल्ली में आज भी होगी बारिश? इस दिन आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल, खराब क्यों हो रहा मौसम, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।