Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 20 करोड़ रुपये की हेरोइन मिलने के बाद सक्रिय हुए सुरक्षाबल, सांबा में व्यापक तलाश अभियान जारी

20 करोड़ रुपये की हेरोइन मिलने के बाद सक्रिय हुए सुरक्षाबल, सांबा में व्यापक तलाश अभियान जारी

Edited By: Shakti Singh Published : Mar 14, 2026 08:37 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 08:37 pm IST

जम्मू कश्मीर के सांबा में 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना का लक्ष्य उन लोगों की पहचान करना है, जो कश्मीर में नशे का कारोबार कर रहे हैं।

jammu Security Forces- India TV Hindi
Image Source : X/ANI प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। यह ड्रोन नशे की खेप भारत तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के अंदर आया और 3.5 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन गिराकर वापस चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। सुरक्षा बलों को जब पाकिस्तानी ड्रोन के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की जानकारी मिली तो अगले दिन जम्मू कश्मीर में सांबा जिले में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अग्रिम गांवों में शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक दुश्मन ड्रोन की गतिविधि देखी गई। उन्होंने बताया कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया कि सीमा पार से हथियारों या मादक पदार्थ की कोई खेप तो नहीं गिराई गई है। 

दो संदिग्ध तस्कर हिरासत में

सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी ड्रोन से कुछ सामान गिराया गया है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।  पिछले दो दिन में आर एस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन से खेप गिराए जाने की जानकारी मिलने के बाद 3.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि आर एस पुरा सेक्टर से मादक पदार्थ मिलने के मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध तस्करों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

शुक्रवार को मिला था संदिग्ध सामान

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध सामान बरामद किया था। इसे कथित तौर पर एक पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग के प्लास्टिक में पैक की गई सामग्री को आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के किनारे एक अग्रिम क्षेत्र से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सुबह करीब 11 बजे अग्रिम क्षेत्र से खेप बरामद की गई। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, लगभग 1.5 किलोग्राम वजन का एक पैकेट सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ा था। 

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में बसों का किराया बढ़ा, मंत्रियों-विधायकों के TA-DA और चिकित्सा भत्तों में भी बढ़ोतरी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क से फिसलकर कार नदी में गिरी, पत्नी समेत हेड कांस्टेबल की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement