1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया, 4 जवान हुए घायल, राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों को जवाब दिया जा रहा है

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया, 4 जवान हुए घायल, राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों को जवाब दिया जा रहा है

 Reported By: Manzoor Mir,  Manish Prasad Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 02, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 02:42 pm IST

भारतीय सेना के जवान हिलाल अहमद की हत्या करने वाले आतंकियों को भारतीय सेना ने घेरकर आज मार डाला। बता दें कि पहाड़ियों पर चले इस एनकाउंटर में आतंकी को घेरकर मारा गया है।

Security forces surrounded and killed 2 terrorists Rajnath Singh said terrorists are being given a b- India TV Hindi
राजनाथ सिंह Image Source : ANI

भारतीय सेना के जवानों ने राइफल मैन हिलाल अहमद की हत्या करने वाले आतंकवादियों को मार गिराया है। बता दें कि ये पूरा ऑपरेशन पहाड़ियों के ऊपर जंगलों में चला। इसमें भारतीय सेना की आरआर और पैरा यूनिट ने घेरकर आतंकियों को मार डाला। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "प्रश्न सुरक्षा चूक का नहीं है। आप जानते हैं कि पहले कितनी आतंकवादी वारदातें होती थीं। अब पहले की तुलना में बहुत ही कम हुई हैं। हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह से सजग हैं और ऐसी परिस्थितियां वहां(जम्मू-कश्मीर) पैदा होंगी कि फिर आतंकवादी वारदातें समाप्त हो जाएंगी और जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास होगा, जो भी घटनाएं हुई हैं वो निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उसका जवाब दिया जा रहा है। बहुत सारे आतंकी मारे भी गए हैं।"

श्रीनगर और बांदीपुरा में एनकाउंटर जारी

वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के दो स्थानों पर श्रीनगर और बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड जारी है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर जिले के खानयार में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को घेर लिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि खानयार में जारी एनकाउंटर में 4 जवान घायल हो गए हैं। वहीं बांदीपुरा में आतंकवादी गतिविधियां दिखाई देने के बाद शनिवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दी थी। श्रीनगर स्थिति चिनार कोर ने शुक्रवार की शाम कहा कि सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा के पनार इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखीं हैं। सेना ने कहा कि चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और जंगल की तरफ भाग गए। सेना ने कहा कि आतंकवादियों की तलाश के लिए इन इलाकों में अभियान जारी है।

दुर्घटनावश सैनिक को लगी गोली, हो गई मौत

बता दें कि आज ही जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक सैनिक की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के रावलपोरा में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी का हिस्सा रहे सैनिक की सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल जाने के कारण सैनिक की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के कारण उन्हें घातक चोटें आई हैं, इस कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं से इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का भी मामला हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।