1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर शुरू हुई बर्फबारी, सड़क में फिसलन के चलते नदी में जा गिरा ट्रक-VIDEO

कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर शुरू हुई बर्फबारी, सड़क में फिसलन के चलते नदी में जा गिरा ट्रक-VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 15, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 12:48 pm IST

कश्मीर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच की बर्फबारी हुई है। पांड्रास वॉर मेमोरियल के पास बर्फबारी के चलते सड़क हादसा हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सड़क से नदी में जा गिरा ट्रक- India TV Hindi
सड़क से नदी में जा गिरा ट्रक Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी शुरू हो गई है। जिजिला-द्रास, शिंकुला और अन्य ऊंचे इलाकों में सोमवार को 1 से 2 इंच की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ठंडे और बादल छाए रहने के साथ ऊंचे इलाकों, शिंकुला, ज़ोजिला वगैरह में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

नदी में जा गिरा ट्रक, ड्राइवर घायल

बर्फबारी के बीच पांड्रास वॉर मेमोरियल के पास एक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तर ट्रक सड़क से फिसल कर नदी में जा गिरा। इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। ये हादसा बर्फबारी के कारण सड़कों में फिसलन के चलते हुआ है। रविवार को द्रास में बर्फबारी हुई थी। यह हादसा CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है।

आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल

श्रीनगर के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कुछ ऊंचे इलाकों में विशेष रूप से उत्तरी और मध्य कश्मीर में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। 

जानिए 20 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर तक केंद्र शासित प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से लेकर सामान्यत बादल छाए रहने वाला रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, 19 और 20 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 

इन इलाकों में बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में देर रात या सुबह के शुरुआती घंटों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। मुख्तार अहमद ने कहा कि 21 दिसंबर को शाम होते-होते कश्मीर डिवीजन में कुछ छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। जम्मू डिवीजन में कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।